सोनम के पिता के प्लाईवुड कंपनी में ही काम करता था कथित प्रेमी राज कुशवाहा? सामने आई ये अलग कहानी
Who is Raj Kushwaha: राजा रघुवंशी मर्डर केस में अब नया मोड़, जहां सोनम रघुवंशी के कथित प्रेमी राज कुशवाहा का नाम सामने आया है. बताया जा रहा है कि राज सोनम के पिता की प्लाईवुड फैक्ट्री में काम करता था.
ADVERTISEMENT

राज कुशवाहा और सोनम.
Who is Raj Kushwaha: मध्यप्रदेश के इंदौर के ट्रांसपोर्ट कारोबारी राजा रघुवंशी की मेघालय में हत्या और उनकी पत्नी सोनम रघुवंशी की गुमशुदगी के मामले में सनसनीखेज खुलासे हो रहे हैं. 23 मई को हनीमून के दौरान गायब हुआ यह कपल चर्चा में आया, जब 2 जून को राजा का शव एक खाई में मिला. अब 9 जून को सोनम को उत्तर प्रदेश के गाजीपुर से हिरासत में लिया गया है. इस मामले में राज कुशवाहा का नाम सामने आ रहा है, जिसे सोनम का कथित प्रेमी बताया जा रहा है.