Raja Raghuvanshi Murder Case: सोनम को फ्लैट दिलाने वाले ब्रोकर के घर से बरामद हुआ ‘ब्लैक बैग’! मिले 5 लाख कैश...गहने और हथियार...खोलेंगे राजा की मौत का राज?

Raja Raghuvanshi Murder Case: इंदौर के कारोबारी राजा रघुवंशी की हत्या के मामले में शिलांग पुलिस को एक अहम सुराग हाथ लगा है. जिस ब्लैक बैग की तलाश में पुलिस शिलांग से इंदौर तक जुटी थी, वह आखिरकार बरामद हो गया है.

ADVERTISEMENT

Raja Raghuvanshi Murder Case:
राजा रघुवंशी की हत्या के मामले में शिलंग पुलिस को एक अहम सुराग मिला है.
google news

Raja Raghuvanshi Murder Case: राजा रघुवंशी हत्याकांड के मामले में शिलांग पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. पुलिस ने इस मामले से जुड़ा एक अहम ब्लैक बैग बरामद कर लिया है. यह बैग हत्या के बाद सोनम रघुवंशी द्वारा कथित रूप से शिलांग से इंदौर लाया गया था. इस ब्लैक बैग को पुलिस इंदौर से लेकर शिलांग तक लगातार सर्च कर रही थी.