'राजा रघुवंशी की हत्या के बाद सोनम ने प्रेमी राज से रचाई शादी...', दो मंगलसूत्र और ससुराल वालों का सनसनीखेज दावा

Raja Raghuwanshi Murder Case: राजा रघुवंशी हत्याकांड में नया मोड़, पत्नी सोनम पर प्रेमी से दूसरी शादी का आरोप. दो मंगलसूत्र और ससुराल वालों के सनसनीखेज खुलासे से केस गर्माया.

ADVERTISEMENT

राजा रघुवंशी हत्याकांड में पत्नी सोनम का दूसरा मंगलसूत्र
राजा रघुवंशी हत्याकांड में पत्नी सोनम का दूसरा मंगलसूत्र
google news

Raja Raghuwanshi Murder Case: मेघालय में हुए राजा रघुवंशी हत्याकांड ने एक नया और चौंकाने वाला मोड़ ले लिया है. मृतक के भाई विपिन रघुवंशी ने सोनम रघुवंशी पर गंभीर आरोप लगाते हुए दावा किया है कि उसने अपने पति राजा की हत्या के बाद प्रेमी राज कुशवाह से इंदौर में शादी रचाई. दो मंगलसूत्रों का रहस्य और सोनम के भाई गोविंद की भूमिका पर सवालों ने इस मामले को और उलझा दिया है. आइए, जानते हैं क्या है दो मंगलसूत्र की नई कहानी और ससुराल वालों का सनसनीखेज दावा.