राजा रघुवंशी मर्डर केस: इंदौर के नाले से बरामद हुई पिस्टल, सोनम के लैपटॉप पर सबकी नजर, खोलेगा कई राज
राजा रघुवंशी मर्डर केस में शिलांग पुलिस को इंदौर के नाले से पिस्टल मिली, आरोपी शिलोम ने कबूला सोनम का लैपटॉप भी यहीं फेंका था. जानिए जांच की पूरी अपडेट.
ADVERTISEMENT

तस्वीर: एमपी तक.
हाई-प्रोफाइल राजा रघुवंशी हत्याकांड में मेघालय पुलिस की SIT टीम और इंदौर क्राइम ब्रांच ने सोमवार को इंदौर के ओल्ड पलासिया क्षेत्र में स्थित इंडस्ट्री हाउस के पीछे नाले में सर्च ऑपरेशन चलाया. इस कार्रवाई में पुलिस को एक पिस्टल मिली है, जबकि सोनम रघुवंशी का लैपटॉप अब भी लापता है.