गाजीपुर के ढाबे से ऐसे पकड़ी गई सोनम! अफेयर के चलते रची थी पति की हत्या की साजिश? पुलिस ने किया बड़ा खुलासा
Raja Raghuvanshi and Sonam Case : राजा रघुवंशी हत्याकांड में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है. दावा किया जा रहा है कि पत्नी सोनम ने अफेयर के चलते पति राजा की हत्या की साजिश रची थी. पुलिस ने इस मामले में सोनम को गाजीपुर से हिरासत में लिया है.
ADVERTISEMENT

गाजीपुर के ढाबे से पकड़ी गई सोनम (तस्वीर: इंडिया टुडे)
Raja Raghuvanshi and Sonam Case: मेघालय में हनीमून के लिए गए इंदौर के नवविवाहित कपल राजा रघुवंशी की हत्या और उनकी पत्नी सोनम के लापता होने के मामले में सनसनीखेज खुलासा हुआ है. पुलिस के मुताबिक इस पूरे घटनाक्रम के पीछे सोनम का हाथ बताया जा रहा है.