शिलांग में हनीमून मनाने गए कपल राजा रघुवंशी और सोनम जैसी घटनाएं पहले भी हो चुकी हैं? आया बड़ा अपडेट
राजा रघुवंशी मर्डर केस ने फिर उठाया सवाल- क्या शिलांग पहले भी कपल्स के लिए बना है कातिल? सोनम अब भी गायब, बांग्लादेश एंगल जांच में?
ADVERTISEMENT

तस्वीर: एमपी तक.
मध्य प्रदेश के इंदौर से हनीमून पर निकले राज रघुवंशी और उनकी पत्नी सोनम घर वापस नहीं लौटीं. लौटा जो कफन में लिपटा राजा का शव. सोनम अभी भी लापता हैं. परिवार सोनम की राह देख रहा है. इसके साथ ही इस घटना से जुड़े कई सवाल भी हैं. राजा और सोनम के साथ शिलांग में क्या हुआ? राजा की हत्या क्यों की गई? सोनम कहां गई? स्थानीय लोग चुप क्यों हैं?