अजनार नदी की सफाई को लेकर बिट्टू तबाही के दावों का सच क्या? अब स्थानीय लोगों ने बताई अलग कहानी, जानें पूरा मामला
Bittu Tabahi Controversy: राजगढ़ की 52 किलोमीटर लंबी अजनार नदी को अकेले साफ करने का दावा करने वाले यूट्यूबर बिट्टू तबाही के दावों पर सवाल उठने लगे हैं. ब्यावरा के स्थानीय निवासियों, अजनार बचाओ समिति और नगर पालिका सीएमओ का कहना है कि यह एक संयुक्त प्रयास था, जिसे बिट्टू तबाही ने अकेला अपना काम बता दिया.
ADVERTISEMENT

बिट्टू तबाही के दावों पर उठे सवाल
Ajnar River Bittu Tabahi News: मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले में स्थित 52 किलोमीटर लंबी अजनार नदी की सफाई को लेकर सुर्खियों में आए सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर बिट्टू तबाही उर्फ शैलेंद्र सिंह के दावों पर अब विवाद खड़ा हो गया है. जिसकी तारीफ मुख्यमंत्री मोहन यादव से लेकर दिग्गज उद्योगपति आनंद महिंद्रा तक कर चुके हैं, उस बिट्टू तबाही के अकेले नदी साफ करने के दावों पर ब्यावरा के स्थानीय निवासियों और नगर पालिका अधिकारियों ने सवाल खड़े कर दिए हैं.
