Rajgarh: नपा अध्यक्ष ने महिला से घर में घुसकर की मारपीट? दिग्विजय बोले- CM गुंडागर्दी की स्वीकृति देंगे?
Rajgarh Crime News: राजगढ़ में नगर पालिका अध्यक्ष द्वारा महिला स्वास्थ्य कर्मी के घर में घुसकर मारपीट करने का मामला सामने आया है. भाजपा नपा अध्यक्ष के ऊपर महिला स्वास्थ्य कर्मी ने मारपीट के गंभीर आरोप लगाए हैं.
ADVERTISEMENT

Rajgarh News: राजगढ़ में नगर पालिका अध्यक्ष द्वारा महिला स्वास्थ्य कर्मी के घर में घुसकर मारपीट करने का मामला सामने आया है. भाजपा नपा अध्यक्ष के ऊपर महिला स्वास्थ्य कर्मी ने मारपीट के गंभीर आरोप लगाए हैं और इस मामले में एफआईआर दर्ज कराई है.राजगढ़ पुलिस ने मामले में संज्ञान लेते हुए नपाध्यक्ष विनोद साहू पर 294, 323, 506 में मामला दर्ज किया गया है. इस घटना का वीडियो जमकर वायरल हो रहा है, जिसके बाद कांग्रेस ने भाजपा सरकार को घेरा है.
