राजनाथ सिंह ने मध्यप्रदेश में कहा, 'एक देश, एक चुनाव है जरूरी'! क्या इसलिए चाहिए बीजेपी को अबकी बार, 400 पार?

राजनाथ सिंह इस समय मध्यप्रदेश के दौरे पर हैं. वे विंध्य क्षेत्र का दौरा कर रहे हैं और यहां रीवा में आयोजित जनसभा में उन्होंने एक देश-एक चुनाव को जरूरी बताया है.

ADVERTISEMENT

Rajnath Singh, MP BJP
Rajnath Singh, MP BJP
Google CTA

Rajnath Singh: केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह गुरुवार को मध्यप्रदेश के दौरे पर हैं. वे विंध्य इलाके में चुनाव प्रचार के लिए पहुंचे हैं. गुरुवार को वे रीवा में जनसभा को संबोधित कर रहे थे. अपने संबोधन में राजनाथ सिंह ने स्पष्ट कहा कि एक देश- एक चुनाव इस समय देश की जरूरत है. एक देश- एक चुनाव का सिद्धांत होना चाहिए. राजनाथ सिंह ने कहा कि उन्होंने खुद इस सिद्धांत के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से बात की है.