रतलाम: होटल रूम में दूसरी महिला से था शख्स फिर अचानक पहुंच गई उसकी पत्नी, फिर खूब हुआ हाई वोल्टेज ड्रामा, वीडियो वायरल!
Ratlam Jawra Hotel Drama: मध्य प्रदेश के रतलाम जिले के जावरा स्थित एक लग्जरी होटल में उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक पत्नी ने अपने पति को दूसरी महिला के साथ रंगे हाथों पकड़ लिया. इसके बाद कमरे में ही हाई वोल्टेज ड्रामा शुरू हो गया और पत्नी ने पति पर थप्पड़ों की बरसात कर दी.
ADVERTISEMENT

रतलाम में पति-पत्नी के विवाद का वीडियो वायरल! (प्रतिकात्मक फोटो)
Ratlam Jawra Hotel Drama: मध्य प्रदेश के रतलाम जिले के जावरा स्थित औद्योगिक क्षेत्र थाना इलाके से पति-पत्नी के रिश्ते और बेवफाई का एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है. महू-नीमच रोड पर स्थित 'होटल प्रेसिडेंट' में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक महिला पुलिस बल के साथ होटल के कमरे में जा धमकी और अपने पति को किसी दूसरी महिला के साथ रंगे हाथों पकड़ लिया.
