MP Weather alerts: भीषण गर्मी के बीच धार-राजगढ़ समेत इन जिलों में red alert, मौसम को लेकर आया बड़ा update
MP Weather update: मध्य प्रदेश में मौसम का मिजाज अतरंगी बना हुआ है.भीषण गर्मी पड़ रही है और गर्म हवाओं की वजह से लोगों का घरों से बाहर निकलना मुहाल हो गया है. कई इलाकों में बारिश की चेतावनी भी जारी की है.
ADVERTISEMENT

Weather (File Photo)
MP Weather Update: मध्य प्रदेश में मौसम का मिजाज अतरंगी बना हुआ है. भीषण गर्मी पड़ रही है और गर्म हवाओं की वजह से लोगों का घरों से बाहर निकलना मुहाल हो गया है. सुबह से ही चिलचिलाती धूप पड़ रही है. रविवार को कई जिलों का तापमान 45 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया. वहीं कई जगहों पर तपतपाती धूप के बीच आंधी-तूफान के साथ जोरदार बारिश हुई. मौसम विभाग ने आज कई जिलों में लू रेड अलर्ट जारी किया है, तो वहीं दूसरी ओर कई इलाकों में बारिश की चेतावनी भी जारी की है.