रीवा कलेक्टर नरेंद्र सूर्यवंशी जिस बस में बैठकर CM के कार्यक्रम में पहुंचे, उतरते ही उसको कराया सीज, जानें वहज?

Rewa Collector Narendra Suryavanshi News: मध्य प्रदेश के रीवा कलेक्टर नरेंद्र सूर्यवंशी ने बड़ा एक्शन लेते हुए उस बस को सीज करा दिया, जिससे वह खुद मुख्यमंत्री जन विश्वास कार्यक्रम में शामिल होने गए थे. सफर के दौरान बस की खराब हालत और तेज आवाज देखकर कलेक्टर ने तुरंत आरटीओ को जांच के बाद फिटनेस रद्द कर सीज करने के निर्देश दिए.

ADVERTISEMENT

रीवा कलेक्टर जिस बस में बैठकर गए, उसी को कराया सीज.
रीवा कलेक्टर जिस बस में बैठकर गए, उसी को कराया सीज.
Google CTA

Rewa Collector Narendra Suryavanshi News: मध्य प्रदेश के रीवा जिले में कलेक्टर नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी का एक अनोखा और सख्त एक्शन देखने को मिला है. मुख्यमंत्री जन विश्वास कार्यक्रम में शामिल होने के लिए कलेक्टर जिस बस में सवार होकर पहुंचे थे, सफर खत्म होते ही उन्होंने उसी बस की स्थिति पर सवाल खड़े कर दिए. बस की बदहाल हालत और तकनीकी खामियों को देखते हुए कलेक्टर ने तत्काल आरटीओ को जांच के निर्देश दिए और जांच में गड़बड़ी मिलने पर बस को सीज करवा दिया.