रीवा होटल कांड: रेंजर पति को प्रेमिका संग पकड़ने वाली कॉन्स्टेबल पत्नी का मिस्ट्री गर्ल को लेकर चौंकाने वाला दावा

मध्य प्रदेश के रीवा होटल कांड में नया मोड़. रेंजर पति को लड़की के साथ पकड़ने वाली कॉन्स्टेबल पत्नी ने किया बड़े खुलासे का दावा. पति ने लगाया कार और कैश चोरी का आरोप, पत्नी ने सीसीटीवी सबूतों से खोली पोल.

ADVERTISEMENT

NewsTak
कॉन्टेबल पत्नी ने बताई नई कहानी.
google news

rewa news: मध्य प्रदेश के रीवा के एक नामी होटल में हुए हाई-प्रोफाइल रेंजर-कॉन्स्टेबल पति-पत्नी विवाद में अब तक का सबसे बड़ा और चौंकाने वाला खुलासा हुआ है. सतना के बरौदा सर्किल में तैनात रेंजर पति को होटल के कमरे में एक युवती के साथ पकड़ने वाली कॉन्स्टेबल पत्नी ने एक ऐसे खुलासे का दावा किया है, जिसने इस पूरे मामले को बेहद पेचीदा बना दिया है. कॉन्स्टेबल पत्नी का दावा है कि रेंजर साहब के साथ बाथरूम में छिपी मिली मिस्ट्री गर्ल कोई अजनबी नहीं है, बल्कि रेंजर के संरक्षण में रहकर पुलिस भर्ती की प्रिपरेशन करने वाली अभ्यर्थी है.