युवती के साथ आपत्तिजनक हालत में दिखे रीवा के नेता जी, VIDEO वायरल होने के बाद बीजेपी-कांग्रेस में जुबानी जंग शुरू
मध्य प्रदेश के रीवा में एक स्थानीय नेता का कथित आपत्तिजनक वीडियो वायरल होने के बाद हनीट्रैप की आशंका जताई जा रही है. मामले में बीजेपी और कांग्रेस के बीच आरोप-प्रत्यारोप शुरू हो गए हैं, जबकि पुलिस की आधिकारिक प्रतिक्रिया का इंतजार है.
ADVERTISEMENT

रीवा
मध्य प्रदेश के रीवा जिले से एक बेहद संवेदनशील मामला सामने आया है. यहां एक स्थानीय नेता का कथित आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पूरे इलाके में खलबली मच गई है. चर्चा है कि यह वीडियो पूर्व जनपद उपाध्यक्ष विनोद मिश्रा से जुड़ा हो सकता है, हालांकि प्रशासन या संबंधित पक्षों की ओर से इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी तक नहीं हुई है.