रीवा: 2021 में ही किया था लव मैरिज, पति ने दम तोड़ा तो खबर सुनते ही उत्तराखंड में पत्नी की भी संदिग्ध मौत

मध्य प्रदेश के रीवा में दिल का दौरा पड़ने से एक युवक की अचानक मौत हो गई. पति के निधन की खबर मिलते ही उत्तराखंड में मौजूद उनकी पत्नी की भी सदमे के कारण महज 5 मिनट में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई.

ADVERTISEMENT

रीवा से आई हैरान करने वाला मामला
रीवा से आई हैरान करने वाला मामला
google news

'साथ जिएंगे-साथ मरेंगे' की कसमें तो अक्सर लोग खाते हैं लेकिन मध्य प्रदेश के रीवा और उत्तराखंड से एक ऐसा हैरान और बेहद भावुक कर देने वाला मामला सामने आया है जिसे सुनकर हर किसी की आंखें नम हो गई हैं. रीवा के रहने वाले एक युवक की अचानक दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई. लेकिन इस प्रेम कहानी का सबसे दर्दनाक मोड़ तब आया, जब पति के निधन की खबर सैकड़ों किलोमीटर दूर उत्तराखंड में बैठी उसकी पत्नी को मिली. पति की मौत का सदमा पत्नी बर्दाश्त नहीं कर सकी और खबर मिलने के महज कुछ ही मिनटों के भीतर उसकी भी संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई.