rewa news: पेड़ से गिरा शख्स इलाज कराने पहुंचा अस्पताल, वहां लिफ्ट ही गिर गई और हो गई मौत !
रीवा के नेशनल हॉस्पिटल में लिफ्ट गिरने से मरीज सुरेश सेन की मौत हो गई. परिजनों ने लापरवाही का आरोप लगाकर 50 लाख मुआवजे की मांग की. इधर अस्पताल प्रबंधन ने 16 लाख और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 2 लाख रुपए मुआवजे का ऐलान किया है.
ADVERTISEMENT

रीवा में घायल मरीज इलाज कराने आया. अस्पताल की लिफ्ट गिरी और चली गई जान.
मध्य प्रदेश के रीवा जिले में एक दुखद हादसा हो गया. एक अधेड़ शख्स पेड़ से गिरने के बाद मौत के मुंह से तो निकल आया पर उसे क्या पता था कि मौत अस्पताल में इंतजार कर रही थी. घायल युवक को परिजन अस्पताल लेकर गए. वहां वो जिस लिफ्ट में चढ़ा वो गिर गई. लिफ्ट गिरने से मरीज सुरेश सेन की दर्दनाक मौत हो गई. इधर लिफ्ट गिरने पर परिजनों ने हंगामा कर दिया. परिजनों का आरोप है कि लिफ्ट ठीक कराई गई होती तो ये हादसा नहीं होता. हादसे में जान गंवाने वाले सुरेश सेन के परिवार को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 2 लाख रुपए की आर्थिक सहायता और अस्पताल प्रबंधन ने 16 लाख रुपए का मुआवजा देने का ऐलान किया है.
