रीवा: सरकारी अस्पताल में 22 साल की गर्भवती महिला की मौत मामले में अस्पताल के अधीक्षक का वीडियो आया सामने
रीवा के संजय गांधी अस्पताल में गर्भवती महिला और नवजात की मौत के बाद कथित अभद्रता का वीडियो वायरल होने पर अधीक्षक डॉ. राहुल मिश्रा को पद से हटा दिया गया है.
ADVERTISEMENT

मध्य प्रदेश के रीवा से हैरान करने वाला मामला
मध्य प्रदेश के रीवा जिले स्थित संजय गांधी स्मृति अस्पताल में 22 साल की गर्भवती महिला कल्पना मिश्रा और उनके नवजात बच्चे की मौत के मामले ने तूल पकड़ लिया है. इलाज में कथित लापरवाही के आरोपों और परिजनों के साथ बदसलूकी का वीडियो वायरल होने के बाद प्रशासन ने अस्पताल के तत्कालीन अधीक्षक डॉ. राहुल मिश्रा को उनके पद से हटा दिया है. उनकी जगह सर्जरी विभाग के एचओडी डॉ. प्रियंक शर्मा को नया अधीक्षक नियुक्त किया गया है.
