कौन है आदित्य मिश्रा जिसको छुड़ाने के लिए AK 47 लेकर आए थे बदमाश, पुलिस फोर्स देखती ही रह गई
रीवा-सीधी सीमा पर स्थित छुहिया घाटी में बदमाशों ने ओडिशा पुलिस पर अंधाधुंध फायरिंग और मिर्ची स्प्रे झोंककर 1.5 करोड़ के गांजा कांड के मुख्य सरगना आदित्य मिश्रा को हथकड़ी समेत छुड़ा लिया. पढ़ें पूरी रिपोर्ट.
ADVERTISEMENT

अपराधी आदित्य मिश्रा को छुड़ा ले गए बदमाश
सीधी: मध्य प्रदेश के रीवा-सीधी सीमा पर स्थित छुहिया घाटी में दिनदहाड़े एक ऐसी दुस्साहसिक वारदात को अंजाम दिया गया, जिसने राज्य की सीमा सुरक्षा और पुलिस इनपुट सिस्टम की पोल खोलकर रख दी है. तीन गाड़ियों में सवार होकर आए हथियारबंद बदमाशों ने ओडिशा पुलिस के वाहन को घेरकर अंधाधुंध फायरिंग की, जवानों पर बेसबॉल बैट से हमला किया और उनकी आंखों में मिर्ची जैसा स्प्रे झोंक दिया. इसके बाद बदमाश 1.5 करोड़ रुपये के गांजा कांड के मुख्य सरगना आदित्य मिश्रा को हथकड़ी समेत छुड़ाकर फरार हो गए.
