पत्नी का 13 मिनट का अश्लील वीडियो वायरल कर पति ने किससे लिया बदला? सामने आया नया अपडेट
MP crime News: मध्य प्रदेश रीवा में एक पति की शर्मनाक हरकत ने सभी को हैरान कर दिया. दहेज के एक लाख रुपये को लेकर हुए विवाद के बाद उसने पत्नी के निजी पलों का वीडियो ही वायरल कर दिया. वीडियो सामने आते ही पीड़िता ने थाने में शिकायत की, जबकि आरोपी अब तक फरार है.
ADVERTISEMENT

MP News
Rewa crime News: मध्य प्रदेश के रीवा जिले में एक पति की करतूत से सभी हैरान हैं. पति ने पवित्र रिश्ते को ऐसा शर्मसार किया कि हर कोई दंग है कि कोई ऐसा कैसे कर सकता है. पता चला कि वो पोर्न फिल्में देखने का आदि है. हालांकि मामले में एक और अपडेट सामने आया है. बताया जा रहा है कि दहेज की पूरी रकम नहीं मिलने से वो नाराज था. इसी नाराजगी के कारण उसकी सास से कहासुनी हुई थी.