सागर: वन भूमि पर कब्जा रोकने गई टीम पर पथराव, डिप्टी रेंजर का सिर फूटा; ट्रैक्टर से कुचला

सागर में सनसनीखेज वारदात: वन भूमि पर कब्जा रोकने पहुंची टीम पर हमला, डिप्टी रेंजर का सिर फूटा; युवक पर ट्रैक्टर चढ़ाकर भागा आरोपी

ADVERTISEMENT

NewsTak
तस्वीर: हिमंशु शिवा पुरोहित
Google CTA

सागर जिले के शाहगढ़ क्षेत्र में वन भूमि पर अतिक्रमण रोकने गई वन विभाग की टीम पर जानलेवा हमले का मामला सामने आया है. निवाही गांव में रविवार रात कार्रवाई के दौरान ग्रामीणों ने लाठी-डंडों और पत्थरों से टीम पर हमला कर दिया. इस हिंसक झड़प में डिप्टी रेंजर शैलेंद्र कुमार तिवारी और वनपाल नारायण सिंह पलिया गंभीर रूप से घायल हो गए हैं. वहीं, घटना का एक खौफनाक लाइव वीडियो भी सामने आया है, जिसमें एक आरोपी युवक पर ट्रैक्टर चढ़ाकर भागता दिखाई दे रहा है.