सागर जहरीली शराब कांड: एक और आरोपी का शॉर्ट एनकाउंटर, हथियार-जिंदा कारतूस बरामद
मध्य प्रदेश के सागर जहरीली शराब कांड के इनामी आरोपी शिवांजय राजपूत को पुलिस ने शार्ट एनकाउंटर के बाद गिरफ्तार कर लिया है. मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दोषियों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं.
ADVERTISEMENT

आरोपी को एनकाउंटर में पकड़ा गया.
MP news: मध्यप्रदेश पुलिस को सागर जहरीली शराब कांड में बड़ी सफलता हाथ लगी है. सागर पुलिस ने 30 हजार रुपये के इनामी आरोपी शिवांजय राजपूत को शॉर्ट एनकाउंटर के बाद गिरफ्तार कर लिया. आरोपी ने पुलिस की टीम को देखकर तीन फायर किए. जवाब फायरिंग में उसके पैर में गोली लगी. पुलिस ने आरोपी शिवांजय के कब्जे से 315 बोर देशी कट्टा, 3 जिंदा कारतूस, 3 खाली कारतूस बरामद किए. पुलिस ने उसका मोबाइल और मोटरसाइकिल जब्त कर ली है. गिरफ्तार आरोपी पूर्व से ही शराब तस्कर है. उसके ऊपर 3 आपराधिक प्रकरण पंजीबद्ध हैं.
