सागर: जहरीली शराब कांड में पुलिस का बड़ा एक्शन, एक और इनामी आरोपी का एनकाउंटर, जानें कौन है वो?

Sagar News: मध्य प्रदेश के सागर जिले में हुए चर्चित जहरीली शराब कांड में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 10 हजार रुपये के इनामी आरोपी शिवंजय राजपूत का एनकाउंटर कर दिया. मुठभेड़ के दौरान आरोपी के पैर में गोली लगी है. घटना पर मुख्यमंत्री का बयान भी सामने आया है. पढ़ें पूरी रिपोर्ट.

ADVERTISEMENT

10 हजार के इनामी आरोपी शिवंजय का एनकाउंटर.
10 हजार के इनामी आरोपी शिवंजय का एनकाउंटर.
Google CTA

Sagar Liquor Death Case: मध्य प्रदेश के सागर जिले में अवैध और जहरीली शराब त्रासदी मामले में पुलिस ने बेहद सख्त कार्रवाई की है. पुलिस और आरोपी के बीच हुई मुठभेड़ के बाद ₹10,000 के इनामी आरोपी शिवंजय राजपूत को गिरफ्तार कर लिया गया है. पुलिस की जवाबी कार्रवाई में आरोपी के पैर में गोली लगी है, जिसके बाद उसे इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है.