सागर जहरीली शराब कांड: मौतों का आंकड़ा पहुंचा 15, राहुल गांधी ने बीजेपी सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा, करी ये बड़ी मांग

Rahul Gandhi On Sagar Liquor Case: मध्य प्रदेश के सागर जिले में जहरीली शराब पीने से मौतों का आंकड़ा बढ़कर 15 हो गया है. इस घटना पर लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने एमपी की बीजेपी सरकार पर हमला बोला है. राहुल ने मामले की निष्पक्ष जांच कराने और बड़े अफसरों की जवाबदेही तय करने की मांग की है.

ADVERTISEMENT

राहुल गांधी ने बीजेपी सरकार पर साधा निशाना.
राहुल गांधी ने बीजेपी सरकार पर साधा निशाना.
Google CTA

Sagar Poisonous Liquor Tragedy: मध्य प्रदेश के सागर जिले में जहरीली शराब कांड ने प्रशासनिक और राजनीतिक हलकों में हड़कंप मचा दिया है. जहरीली शराब का सेवन करने से मौतों का आंकड़ा बढ़कर अब 15 तक पहुंच गया है. इस दर्दनाक हादसे के बाद प्रदेश की राजनीति गरमा गई है. लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने इस त्रासदी को लेकर राज्य की भारतीय जनता पार्टी (BJP) सरकार पर तीखा हमला बोला है और मामले की निष्पक्ष जांच के साथ-साथ बड़े अधिकारियों की जवाबदेही तय करने की मांग की है.