सनसनीखेज हत्याकांड से दहला सागर, मां और उसकी 2 बेटियों का बेरहमी से कत्ल! इस हालत में मिले शव
MP Crime News: मध्य प्रदेश के सागर जिले के सिविल लाइन थाना क्षेत्र में एक तीन मंजिला मकान में दो बेटियों सहित मां की खून से लथपथ लाश मिलने से सनसनी फैल गई है.
ADVERTISEMENT

Murder_news
MP Crime News: मध्य प्रदेश के सागर जिले के सिविल लाइन थाना क्षेत्र में एक तीन मंजिला मकान में दो बेटियों सहित मां की खून से लथपथ लाश मिलने से सनसनी फैल गई है. पूरे मामले का खुलासा तब हुआ जब पति ड्यूटी से लौटा और घर पहुंचा. अपने घर में तीन लाश देखकर सन्न रह गया. उसने पुलिस को जानकारी दी. जिसके बाद आईजी एसपी सहित पुलिस बल मौके पर पहुंचा. पुलिस ने शव कब्जे में लेकर मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है. महिला और उसकी बेटियों की मौत के मामले में पुलिस को हत्या का संदेह है.
