कांग्रेस छोड़ BJP में जाने वालों पर सज्जन वर्मा का करारा तंज, कहा- ऐसे लोग पार्टी छोड़ भाग रहे...

मध्य प्रदेश में लोकसभा चुनाव से पहले सियासत गर्माई हुई है. पूर्व की कमलनाथ सरकार में PWD मंत्री रहे सज्जन सिंह वर्मा कार्यकर्ता सम्मेलन में शामिल होने के लिए सीहोर पहुंचे.

ADVERTISEMENT

sajjan singh verma
sajjan singh verma
google news

Loksabha Chunav 2024: मध्य प्रदेश में लोकसभा चुनाव से पहले सियासत गर्माई हुई है. पूर्व की कमलनाथ सरकार में PWD मंत्री रहे सज्जन सिंह वर्मा कार्यकर्ता सम्मेलन में शामिल होने के लिए सीहोर पहुंचे. जहां उन्होंने बीजेपी पर जमकर हमला बोला है. सज्जन सिंह वर्मा ने कहा कि भाजपा ने तो राजनीतिक राम बना लिए है. भगवान राम को राजनीति के चौराहे पर लाकर खड़ा कर दिया है. इस दुनिया में मर्यादा पुरुषोत्तम राम एक ही राम हैं. कांग्रेस इन्ही को मानती है.