BJP नेता को फ्री में नहीं मिली शराब तो सेल्समैन पर चढ़ा दी स्कॉर्पियो, रौंगटे खड़े करने वाला वीडियो आया समाने

Satna news: मध्य प्रदेश के सतना में सत्ता के नशे का खौफनाक चेहरा सामने आया है. जिला पंचायत सदस्य के दबंग पति ने मुफ्त में शराब न मिलने पर सेल्समैन और दुकान कर्मचारियों पर जानलेवा हमला कर दिया. स्कॉर्पियो से सरेआम लोगों को कुचलने का यह लाइव वीडियो सीसीटीवी में कैद हुआ है, जिसे देखकर सोशल मीडिया पर जनता भड़क उठी है.

ADVERTISEMENT

फ्री शराब नहीं मिलने पर भड़के बीजेपी नेता
फ्री शराब नहीं मिलने पर भड़के बीजेपी नेता
Google CTA

Satna BJP Leader Car Attack: मध्य प्रदेश के सतना जिले से सत्ता के अहंकार और सरेआम गुंडागर्दी का एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसे सुनकर किसी के भी रोंगटे खड़े हो जाएंगे. रामपुर बघेलान बाईपास स्थित एक शराब दुकान पर सोमवार की शाम उस वक्त हड़कंप मच गया, जब जिला पंचायत सदस्य के बीजेपी नेता पति को मुफ्त में शराब देने से मना कर दिया गया. आरोप है कि फ्री शराब न मिलने से बौखलाए नेताजी ने अपने साथियों और बेटे के साथ मिलकर न सिर्फ दुकान पर जमकर तांडव मचाया, बल्कि कर्मचारियों को जान से मारने की नीयत से उनके ऊपर अपनी तेज रफ्तार स्कॉर्पियो कार चढ़ाने की कोशिश भी की.