सतना में जेल असिस्टेंट सुपरिंटेंडेंट फिरोजा को कैदी धर्मेंद्र सिंह से हो गया प्यार फिर दोनों ने मंदिर में रचाई शादी, VHP नेता ने किया कन्यादान

सतना सेंट्रल जेल की असिस्टेंट सुपरिंटेंडेंट फिरोजा खातून और उम्रकैद की सजा काट चुके कैदी धर्मेंद्र सिंह की अनोखी प्रेम कहानी. धर्म की दीवारें लांघकर मंदिर में रचाई शादी, विहिप नेता ने किया कन्यादान.

ADVERTISEMENT

NewsTak
फिरोजा ने धर्मंद्र से मंदिर में रचाई शादी.
google news

कहते हैं न...प्यार अंधा होता है. इसे उम्र, जाति या धर्म की परवाह नहीं होती. कुछ ऐसा ही अनोखा मामला सतना सेंट्रल जेल में सामने आया है, जहां असिस्टेंट सुपरिंटेंडेंट ने उम्रकैद की सजा काट चुके कैदी से शादी कर ली है. प्यार की इस अनोखी दास्तां में मजहबी और सामाजिक बाधाओं को पीछे छोड़ दोनों एक दूजे के हो गए.