सतना: अपने ही घर के नीले ड्रम में मिला 11 साल के मासूम का शव, मां ने ताला तोड़ा तो रूह कंपा देने वाली सच्चाई आई सामने

Satna murder case child: मध्य प्रदेश के सतना में दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है, जहां 11 साल के मासूम शिवराज का शव घर के नीले ड्रम में मिला. गला रेतकर हत्या किए जाने से इलाके में सनसनी फैल गई है. परिजनों ने मां के कथित एकतरफा आशिक पर शक जताया है, जबकि पुलिस जांच में जुटी है. जानें पूरा मामला, हत्या की वजह और अब तक की कार्रवाई.

ADVERTISEMENT

Satna murder case child
सतना में 11 साल के मासूम की निर्मम हत्या!
google news

मध्य प्रदेश के सतना के कोलगवां थाना क्षेत्र से एक रूह कंपा देने वाली ऐसी खबर सामने आई है, जिसने शहर में हड़कंप मचा रखा है. यहां के बैंक कॉलोनी इलाके में उस समय सनसनी मच गई जब 11 साल के शिवराज रजक(बादल) का गला रेता हुआ शव मिला. शिवराज का शव देखकर वहां मौजूद लोग सन्न रह गए क्योंकि हत्यारे ने क्रूरता की सारी हदें पार करते हुए मासूम का गला धारदार हथियार हसिया(हसुली) से काट दिया था. साथ ही लोगों से छिपाने के लिए शव को घर में ही मौजूद नीले ड्रम में रखकर ऊपर से कपड़े ठूंस दिए. लेकिन अब धीरे-धीरे इस मामले की परत खुलने लगी है और पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई है. विस्तार से जानिए इस खौफनाक मामले की पूरी कहानी.