सतना: सहेली पर अपने मेल फ्रेंड से संबंध बनाने का दबाव बना रही थी युवती, मना किया तो सुनसान जगह ले जाकर दोस्त के साथ ये क्या किया?
Satna News: मध्य प्रदेश के सतना जिले के कोलगवा में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है. यहां एक छात्रा पर उसके दोस्त से संबंध बनाने का दबाव बनाया गया. इंकार करने पर उसकी ही सहेली ने तीन अन्य लड़कियों के साथ मिलकर उसकी बेदर्दी से पिटाई की और वीडियो बनाकर वायरल कर दिया.
ADVERTISEMENT

सतना में कॉलेज छात्रा से बर्बरता
Satna College Girl Assault: मध्य प्रदेश के सतना जिले स्थित कोलगवा थाना क्षेत्र से दोस्ती में हैवानियत का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. यहां कॉलेज में पढ़ने वाली एक छात्रा की जिंदगी में उस समय भूचाल आ गया, जब उसकी ही सहेली आस्तीन की सांप निकली. आरोपी सहेली ने अपने एक पुरुष मित्र (छात्र) के साथ अनचाहा रिश्ता बनाने और उसे खुश रखने का दबाव बनाया. जब पीड़िता ने इससे साफ इंकार कर दिया, तो आरोपी सहेली ने तीन अन्य लड़कियों के साथ मिलकर उसे सुनसान रास्ते पर बेरहमी से पिटवाया और घटना का वीडियो वायरल कर दिया.
