सतना: स्कूटी से जा रही युवती पर पीछे से आया एक्स बॉयफ्रेंड फिर बीच सड़क पर किया हमला, 2 साल के अफेयर में ऐसा क्या हुआ?

Satna Girlfriend Attack Boyfriend: मध्य प्रदेश के सतना में कलेक्ट्रेट गेट के सामने एक सनकी आशिक ने स्कूटी सवार युवती पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया. युवती द्वारा बातचीत बंद करने से नाराज होकर आरोपी सूरज जाटव ने वारदात को अंजाम दिया. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.

ADVERTISEMENT

सतना: स्कूटी सवार युवती पर हमला
सतना: स्कूटी सवार युवती पर हमला
Google CTA

Suraj Jatav Satna Case: मध्य प्रदेश के सतना जिले में दिनदहाड़े एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है. सतना शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र में कलेक्ट्रेट गेट के सामने स्कूटी से जा रही एक युवती पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया गया. हमले में युवती गंभीर रूप से घायल हो गई. वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया, लेकिन पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए महज डेढ़ घंटे के भीतर आरोपी को दबोच लिया.