Crime news: सतना राजघराने में बवाल, दो पत्नियों के विवाद के बीच चलीं गोलियां, जानिए इनसाइड स्टोरी !
सतना के नागौद राजघराने (परसमनिया गढ़ी) में दो पत्नियों के बीच आपसी कलह के चलते कमरे के अंदर से अंधाधुंध 9 राउंड गोलियां चलाई गईं.
ADVERTISEMENT

मध्य प्रदेश के सतना से आया हैरान करने वाला मामला
मध्य प्रदेश के सतना जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां नागौद राजघराने से जुड़ी परसमनिया गढ़ी में पारिवारिक कलह ने खूनी रूप ले लिया. राजघराने के सदस्य रूपेंद्र सिंह उर्फ बाबा राजा की दो पत्नियों के बीच चल रहा पुराना विवाद इस कदर बढ़ा कि बात सीधे गोलीबारी तक पहुंच गई. इस घटना में एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई है, जिसे इलाज के लिए रीवा के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है.