मध्यप्रदेश में 36 फर्जी कंपनियां बनाकर कर डाला 2 अरब रुपए का घोटाला, जानें कौन हैं ये घोटालेबाज
मध्यप्रदेश में एक और घोटाला सामने आ गया है. घोटाला भी कोई छोटा-मोटा नहीं है बल्कि दो अरब रुपए यानी 200 करोड़ रुपए का घोटाला सामने आया है.
ADVERTISEMENT

Ujjain Lokayukta, Neemuch News, Ujjain Crime News, MP Crime News, Scam in MP
MP Crime News: मध्यप्रदेश में एक और घोटाला सामने आ गया है. घोटाला भी कोई छोटा-मोटा नहीं है बल्कि दो अरब रुपए यानी 200 करोड़ रुपए का घोटाला सामने आया है. ये घोटाला पकड़ा है उज्जैन के आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ (EOW) ने. इतने बड़े घोटाले को अंजाम दिया है 80 लोगों ने. उज्जैन ईओडब्ल्यू ने 80 लोगों को इस मामले में आरोपी बनाया है. इस घोटाले को अंजाम देने वाली कंपनी है नीमच की अग्रवाल सोया कंपनी, जिसने 36 बोगस फर्म बनाकर इस घोटाले को अंजाम दिया है, जिसमें 80 लोग लिप्त पाए गए हैं, इसलिए इन सभी को इस प्रकरण में आरोपी बनाया गया है.
