सिंधिया परिवार के ₹40,000 करोड़ की संपत्ति विवाद में बड़ा मोड़, प्रतिमा देवी की आपत्ति के बाद क्या होगा फैसला ?

सिंधिया राजपरिवार के ₹40,000 करोड़ के संपत्ति विवाद में ग्वालियर जिला अदालत में तीखी बहस के बाद फैसला सुरक्षित रख लिया गया है. वसुंधरा राजे के समझौते और प्रतिमा देवी की आपत्तियों पर अदालत 14 अक्टूबर को सुनवाई करेगी.

ADVERTISEMENT

NewsTak
सिंधिया राजपरिवार संपत्ति विवाद में आने वाला है फैसला
Google CTA

ग्वालियर: देश के सबसे प्रतिष्ठित और समृद्ध राजघरानों में शामिल सिंधिया परिवार की करीब 40,000 करोड़ रुपये की अचल संपत्ति से जुड़े विवाद में एक बड़ा कानूनी मोड़ आ गया है. ग्वालियर जिला न्यायालय में इस मामले से जुड़े पक्षों की ओर से दायर समझौते और उस पर दर्ज कराई गई आपत्तियों पर तीखी बहस पूरी हो चुकी है. अब पूरे देश की नजरें 14 अक्टूबर पर टिकी हैं, जब अदालत यह तय करेगी कि मामले में सीधे समझौते के आधार पर फैसला सुनाया जाए या फिर आपत्तियों पर पहले गवाही और साक्ष्य दर्ज किए जाएं. बुधवार को हुई सुनवाई के दौरान सक्षम न्यायालय में समझौते से संबंधित सभी सीलबंद दस्तावेज खोले गए, जिसके बाद दोनों पक्षों के वकीलों ने अपने-अपने मुवक्किलों के समर्थन में कानूनी दलीलें पेश कीं.