कमलनाथ पर सिंधिया का तंज, ‘ग्वालियर में उनका स्वागत है, पर ध्यान रखें कि वे सिर्फ “अतिथि” हैं’
MP POLITICAL NEWS: संत रविदास जयंती के मौके पर ग्वालियर-चंबल संभाग में इस समय मध्यप्रदेश की राजनीति के सभी बड़े दिग्गज मौजूद हैं. बीजेपी की विकास यात्रा को लेकर केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया रविवार को ग्वालियर पहुंचे. यहां पर संत रविदास मंदिर में आयोजित कन्या भोज कार्यक्रम में शामिल हुए. कार्यक्रम के बाद […]
ADVERTISEMENT

mp political news mp news Kamal Nath Jyotiraditya Scindia Sant Ravidas Jayanti
MP POLITICAL NEWS: संत रविदास जयंती के मौके पर ग्वालियर-चंबल संभाग में इस समय मध्यप्रदेश की राजनीति के सभी बड़े दिग्गज मौजूद हैं. बीजेपी की विकास यात्रा को लेकर केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया रविवार को ग्वालियर पहुंचे. यहां पर संत रविदास मंदिर में आयोजित कन्या भोज कार्यक्रम में शामिल हुए. कार्यक्रम के बाद मीडिया से बात करते हुए सिंधिया बोले, ‘मालूम चला है कि कमलनाथ भी ग्वालियर आए हुए हैं. वे पहले मुरैना गए थे और शाम को फिर से ग्वालियर लौटेंगे. कमलनाथ इस शहर में “अतिथि” हैं और ग्वालियर का पुराना इतिहास रहा है कि हम लोग अतिथियों का स्वागत करते हैं. इसलिए कमलनाथ का स्वागत होना चाहिए. लेकिन ध्यान रहे उनकाे भी और बाकी सभी को भी कि कमलनाथ सिर्फ “अतिथि” हैं. बाकी समझदार के लिए इशारा काफी है’.