शादीशुदा प्रेमिका से मिलने 400 किलोमीटर से पहुंचा SDO, रातभर जागकर पति ने धर दबोचा, बनाया VIDEO!
Viral Video: मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ में वन विभाग का SDO को महिला मित्र के साथ पकड़ा गया. वह रात को डेढ़ बजे मंडला से टीकमगढ़ मिलने अपनी प्रेमिका से आए थे. इस दौरान पति ने उन्हें रंगे हाथों पकड़ लिया. घर को बाहर से लॉक कर वीडियो बनाने लगा. सुबह होते ही डायल 100 बुला ली.
ADVERTISEMENT

एमपी का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें शादीशुदा प्रेमिका से मिलने पहुंचा एसडीओ पकड़ा गया है.
▌
न्यूज़ हाइलाइट्स
प्रेमिका से मिलने आये वन विभाग के SDO को मिलना पड़ गया बड़ा भारी
प्रेमिका के पति ने दोनों को घर में रंगेहाथों पकड़ा और गेट पर ताला लगा दिया
प्रेमिका के पति ने सुबह होते ही पुलिस बुलाई, प्रेमी एसडीओ को ले गई
Teekamgarh Viral Video: मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ में पुलिस देहात थाना क्षेत्र में शादीशुदा प्रेमिका से मिलने के लिए आए वन विभाग के एसडीओ प्रेमी का अजब-गजब मामला सामने आया है. वन विभाग के SDO श्रीराम सूत्रकार मंडला से लगभग 350 किमी दूरी से टीकमगढ़ प्रेमिका से मिलने रात करीब 1.30 बजे उसके घर पहुंचे. प्रेमिका का पति घर से बाहर गया था. जब लौटा घर पहुचा तो उसने पत्नी और एसडीओ को अपने घर में देखा, उसने मेन गेट पर ताला लगा दिया और बाहर से वीडियो बनाने लगा.