Election 2023: ये है मध्य प्रदेश में भाजपा की बंपर जीत का कारण, अमित शाह ने किया खुलासा

मध्य प्रदेश में भाजपा की बंपर जीत के अलग-अलग कारण बताए जा रहे हैं. अब भाजपा के कद्दावर नेता और गृह मंत्री अमित शाह ने पार्टी को मिली जीत के कारण का खुलासा कर दिया है.

ADVERTISEMENT

Amit Shah, Secret of BJP's bumper victory in Madhya Pradesh, Amit Shah revealed, Mp election, madhya pradesh
Amit Shah, Secret of BJP's bumper victory in Madhya Pradesh, Amit Shah revealed, Mp election, madhya pradesh
google news

Amit Shah On MP Election: मध्य प्रदेश समेत तीन राज्यों के विधानसभा चुनावों में भाजपा (BJP) को बंपर जीत मिली है. मध्य प्रदेश में भाजपा ने 163 सीटों पर जीत हासिल की, वहीं कांग्रेस मात्र 66 सीटों पर ही सिमट कर रह गई. कांग्रेस अपनी करारी हार पर आत्ममंथन करने में जुटी हुई है. प्रदेश में भाजपा की बंपर जीत के अलग-अलग कारण बताए जा रहे हैं. अब भाजपा के कद्दावर नेता और गृह मंत्री अमित शाह ने पार्टी को मिली जीत के कारण का खुलासा कर दिया है.