दिल्ली से भोपाल तक बढ़ाई गई एमपी के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की सुरक्षा, क्या होने वाला है?

भोपाल और दिल्ली में केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के आवास की सुरक्षा गृह मंत्रालय के इनपुट के बाद बढ़ा दी गई है और उनके बंगले के बाहर कड़ी बैरिकेडिंग की गई है. इस अचानक बढ़ी सुरक्षा के बाद राजनीतिक गलियारों में उनके भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने को लेकर अटकलें तेज हो गई हैं.

ADVERTISEMENT

शिवराज सिंह चौहान के ‘मामा के घर’ पर बढ़ी कड़ी सुरक्षा
शिवराज सिंह चौहान के ‘मामा के घर’ पर बढ़ी कड़ी सुरक्षा
google news

केंद्रीय कृषि मंत्री और मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के भोपाल स्थित आवास के बाहर अचानक कड़ी सुरक्षा व्यवस्था कर दी गई है. राजधानी भोपाल के लिंक रोड नंबर-1 पर मौजूद उनके बंगले पर चारों तरफ से बैरिकेडिंग कर दी गई है. पहले जहां आम लोग आसानी से यहां तक पहुंच जाते थे, अब वहां पुलिस का सख्त पहरा दिख रहा है.