ओरछा में शराब दुकान को देख उमा बोलीं- ‘जहां दूध और गंगाजल मिलना चाहिए, वहां…’
MP POLITICAL NEWS: बीजेपी की फायर ब्रांड नेता उमा भारती बीती रात ओरछा पहुंच गईं. यहां पहुंचते ही उन्होंने सीधे शराब की दुकान पर धावा बोला. राम की नगरी में शराब की दुकान देखकर उमा भारती बहुत नाराज हुईं. इसके बाद शराब की दुकान के बाहर उन्होंने रात में ही चौपाल लगा ली. शराब की […]
ADVERTISEMENT

mp political news mp news niwari news Orchha Uma Bharti
MP POLITICAL NEWS: बीजेपी की फायर ब्रांड नेता उमा भारती बीती रात ओरछा पहुंच गईं. यहां पहुंचते ही उन्होंने सीधे शराब की दुकान पर धावा बोला. राम की नगरी में शराब की दुकान देखकर उमा भारती बहुत नाराज हुईं. इसके बाद शराब की दुकान के बाहर उन्होंने रात में ही चौपाल लगा ली. शराब की दुकान देखकर उमा भारती बोलीं ‘सोचा नहीं था कि हमारी ही सरकार में शराब की समस्या आ जाएगी. ओरछा तो भगवान राम की नगरी है. कम से कम यहां तो छोड़ देते. जिस शहर में भगवान राम का दरबार लगा है. जहां पर दूध और गंगाजल मिलना चाहिए, वहां शराब बेची जा रही है’. उमा भारती इतनी अधिक नाराज थी कि शराब की दुकान के बाहर गायों को बांधने के लिए खूंटा ही लगवा दिया और फिर लोगों से कहा कि ‘सुबह इसी शराब की दुकान के बाहर हम लोग गाय बांधेंगे’.