शिवराज के बाद कार्तिकेय ने संभाला मोर्चा: आदिवासियों के लिए रातभर धरने पर बैठे, बोले, दोषियों को बख्शेंगे नहीं

सीहोर के कोसमी गांव में आदिवासियों के घरों पर बुलडोजर कार्रवाई के बाद कार्तिकेय सिंह चौहान पीड़ितों के समर्थन में रातभर धरने पर बैठे. जानिए पूरी खबर और प्रशासन के एक्शन की अपडेट

ADVERTISEMENT

मैदान में उतरे कार्तिकेय सिंह चौहान
कार्तिकेय सिंह चौहान
Google CTA

सीहोर जिले के कोसमी गांव में आदिवासियों के घरों पर प्रशासन द्वारा की गई बुलडोजर कार्रवाई के बाद सियासत गरमा गई है. केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के बाद अब उनके बड़े बेटे कार्तिकेय सिंह चौहान भी पीड़ितों के समर्थन में मैदान में उतर गए हैं. सोमवार रात कार्तिकेय कोसमी गांव पहुंचे, जहां वे पीड़ितों के साथ रातभर धरने पर बैठे रहे और जमीन पर बैठकर उनके साथ खाना खाया. इस दौरान उनके साथ बुधनी के स्थानीय विधायक रामाकांत भार्गव भी मौजूद रहे.