पत्नी के प्यार के आगे हार गया पति और प्रेमी के हाथों में हाथ देकर चलता बना, MP के सिवनी की ये प्रेम कहानी है चर्चा में

मध्य प्रदेश के सिवनी में अनोखी प्रेम कहानी: केवलारी के अहरवाड़ा गांव में पति ने डेढ़ साल तक रिश्ता बचाने की कोशिश की, लेकिन पत्नी की जिद के आगे हार मानकर खुद उसे प्रेमी के हाथ सौंप दिया. जानें क्या है पूरा मामला.

ADVERTISEMENT

NewsTak
प्रतीकात्मक तस्वीर: AI
google news

सिवनी में एक विवाहिता की प्रेम कहानी काफी चर्चा में है. महिला की शादी के बाद सबकुछ ठीक था. फिर अचानक उसकी मुलाकात गांव के जयदीप तिवारी से हो गई. पहले नजरें मिलीं...फिर बातें हुईं. दोनों कब एक दूजे के प्यार में खो गए उन्हें खुद पता नहीं चला. पत्नी अपने प्रेमी जयदीप से घंटों फोन पर बातें करने लगी. पहले पति ने पकड़ा फिर बात घर के हर सदस्यों तक पहुंची. काफी समझाइश हुई. पति ने हर तरीके अपनाए. पति डेढ़ साल तक रिश्ते को बचाने की जद्दोजहद में लगा रहा. आखिरकार वो इस प्रेम कहानी के आगे हार गया. उसने थक-हारकर पत्नी का हाथ प्रेमी के हाथों में सौंप दिया.