MP: शहडोल में मां की बेहरमी से हत्या कर बेटा गर्लफ्रेंड को सुनाने लगा कत्ल की कहानी, ऑडियो वायरल
मध्य प्रदेश के शहडोल में एक कलयुगी बेटे ने अपनी मां के विरोध से नाराज होकर उनकी गला घोंटकर हत्या कर दी और वारदात के बाद अपनी प्रेमिका को फोन कर पूरी कहानी सुनाई.
ADVERTISEMENT

मध्य प्रदेश
MP News: मध्य प्रदेश के शहडोल जिले से रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है. यहाँ एक कलयुगी बेटे ने अपनी ही मां की गला घोंटकर बेरहमी से हत्या कर दी. इस पूरे मामले का सबसे चौंकाने वाला पहलू वह ऑडियो है, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इस ऑडियो में आरोपी बेटा अपनी प्रेमिका को हत्या की पूरी कहानी सुना रहा है.