शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने वैवाहिक आरोपों पर तोड़ी चुप्पी, 'बुलडोजर नीति' की तुलना इजरायल-ईरान युद्ध से की

शंकराचार्य स्वामी अभिमुक्तेश्वरानंद ने खुद पर लगे वैवाहिक आरोपों पर तोड़ी चुप्पी. उन्होंने यूपी की बुलडोजर नीति की तुलना इजरायल-ईरान युद्ध से करते हुए गौ रक्षा के लिए 11 मार्च को लखनऊ में बड़े आंदोलन का ऐलान किया है.

ADVERTISEMENT

NewsTak
google news

ज्योतिष पीठ के शंकराचार्य स्वामी अभिमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने एक बार फिर केंद्र और उत्तर प्रदेश सरकार पर तीखा हमला बोला है. गौ रक्षा के लिए अपने 'धर्म युद्ध' के अगले पड़ाव का शंखनाद करते हुए उन्होंने वर्तमान शासन व्यवस्था और खुद पर लगे व्यक्तिगत आरोपों पर बेबाकी से अपनी बात रखी.