शंकराचार्य पर आरोप लगाने वाले आशुतोष महाराज की खुली पोल? दूसरे संत का दावा- 'ये विकास दुबे से भी बड़ा हिस्ट्रीशीटर'

शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद विवाद में डॉक्टर आशुतोष ब्रह्मचारी ने आशुतोष महाराज पर लगाए गंभीर आरोप. हिस्ट्रीशीटर, जमीन माफिया और जानलेवा हमले के दावों ने मचाया हड़कंप. पढ़ें पूरी रिपोर्ट.

ADVERTISEMENT

NewsTak
शंकराचार्य पोक्सो एक्ट मामले में आया नया मोड़.
google news

ज्योतिष पीठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती के खिलाफ गंभीर आरोप लगाने वाले आशुतोष महाराज अब खुद विवादों के घेरे में आ गए हैं. नरसिंहपुर के ब्रह्मांड घाट पर निवास करने वाले डॉक्टर आशुतोष ब्रह्मचारी ने सामने आकर आशुतोष महाराज के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है और उनके अतीत से जुड़े कई काले राज उजागर करने का दावा किया है.