बागेश्वर बाबा की जाति पर शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद ने ऐसा क्या बोल दिया कि मच गया बवाल
मध्यप्रदेश में चल रही सनातन पद यात्रा और उसके साथ उठे जातिगत मुद्दों ने एक नई बहस को जन्म दे दिया है. बागेश्वर धाम के पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री द्वारा हिंदू एकता को लेकर दिए गए बयानों के बीच शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के एक बयान ने विवाद को और गहरा दिया.
ADVERTISEMENT

शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद ने धीरेंद्र शास्त्री को लेकर बड़ा बयान दिया है.
मध्यप्रदेश में चल रही सनातन पद यात्रा और उसके साथ उठे जातिगत मुद्दों ने एक नई बहस को जन्म दे दिया है. बागेश्वर धाम के पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री द्वारा हिंदू एकता को लेकर दिए गए बयानों के बीच शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के एक बयान ने विवाद को और गहरा दिया. उन्होंने धीरेंद्र शास्त्री की जाति पर टिप्पणी करते हुए उनके संदेश और उनके कर्मों में अंतर की ओर इशारा किया है. इससे बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र शास्त्री के समर्थक नाराज हो गए हैं. इसके बाद शंकराचार्य के बयान की जमकर चर्चा हो रही है.