फर्श पर तड़पता रहा बुजुर्ग, तहसीलदार मैडम बनाती रही वीडिया... श्योपुर में जनसुनवाई के दौरान फरियाद लेकर आए शख्स ने तोड़ा दम

Sheopur Jansunwai viral video: मध्य प्रदेश के श्योपुर कलेक्ट्रेट की एक खौफनाक तस्वीर सामने आई है, जहां अपनी फरियाद लेकर पहुंचे एक बुजुर्ग फर्श पर तड़पते रहे और तहसीलदार मैडम मदद करने के बजाय उनका वीडियो-फोटो बनाती रहीं. अस्पताल में बुजुर्ग की मौत के बाद भारी हंगामा खड़ा हो गया, जिसके बाद कलेक्टर ने तहसीलदार को पद से हटा दिया है.

ADVERTISEMENT

श्योपुर जनसुनवाई में फर्श पर तड़पकर बुजुर्ग ने तोड़ा दम
श्योपुर जनसुनवाई में फर्श पर तड़पकर बुजुर्ग ने तोड़ा दम
google news

MP Sheopur Tehsildar video viral: मध्य प्रदेश के श्योपुर जिला कलेक्ट्रेट कार्यालय से एक विचलित करने वाली तस्वीर सामने आई है. यहां जिला प्रशासन की जनसुनवाई में अपनी दुकान के विवाद की फरियाद लेकर पहुंचे एक बुजुर्ग प्रशासनिक भवन के फर्श पर ही तड़पते रहे. लेकिन हैरान करने वाली बात यह है कि मौके पर मौजूद तहसीलदार मैडम तड़पते बुजुर्ग को अस्पताल भिजवाने या तुरंत प्राथमिक उपचार देने के बजाय मोबाइल से उनका फोटो खींचती और वीडियो बनाती नजर आईं. बाद में बुजुर्ग को एंबुलेंस से अस्पताल भेजा गया, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी और इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया.