MPCA अध्यक्ष महानआर्यमन सिंधिया और क्रिकेटर शिखर धवन की मौजूदगी में होगा MPL वुमन टीम का ड्राफ्ट

भारतीय क्रिकेटर Shikhar Dhawan और एमपीसीए अध्यक्ष Mahanaryaman Scindia 30 अप्रैल को ग्वालियर में हाई परफॉर्मेंस सेंटर का उद्घाटन करेंगे. साथ ही MPL Women Draft में 300+ महिला खिलाड़ियों का चयन होगा. जानें पूरी डिटेल.

ADVERTISEMENT

NewsTak
टैलेंट को सही प्रशिक्षण देने के लिए ग्वालियर में खुलेगा हाई परफॉर्मेंस सेंटर.
google news

भारतीय टीम के धाकड़ बल्लेबाज शिखर धवन और मध्य प्रदेश क्रिकेट को नई ऊंचाइयों पर ले जाने वाले महानआर्यमन सिंधिया आगामी 30 अप्रैल को ग्वालियर में मौजूद रहेंगे. एमपीसीए अध्यक्ष महानआर्यमन सिंधिया और शिखर धवन की मौजूदगी में राज्य में क्रिकेट को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से दो महत्वपूर्ण कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे.