11 जून की रात 2 बजे होटल रूम में मची चीख-पुकार... दरवाजा खुलते ही प्रेमी-प्रेमिका की हालत देख सन्न रह गई पुलिस, जानें पूरा मामला

Madhya Pradesh News: शिवपुरी से भागकर गुजरात पहुंचे प्रेमी-प्रेमिका को पुलिस ने ढूंढ निकाला और वापस ला रही थी. लेकिन रास्ते में होटल में ठहरने के दौरान ऐसा खूनी खेल हुआ कि पुलिस और परिजन भी सन्न रह गए. अब पूरे मामले की जांच गुजरात पुलिस कर रही है.

ADVERTISEMENT

पुलिस कस्टडी में प्रेमी ने प्रेमिका काे मारा (सांकेतिक तस्वीर)
पुलिस कस्टडी में प्रेमी ने प्रेमिका काे मारा (सांकेतिक तस्वीर)
google news

Shivpuri Love Story Case: मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले से संतोष जाटव और रजनी धाकड़ 8 जून 2026 को घर से भागकर गुजरात पहुंचे. रजनी के अचानक लापता होने के बाद उसके घरवाले परेशान हो गए. काफी ढूंढने के बाद जब रजनी का कुछ पता नहीं चला तो पुलिस ने मामले की गुमशुदगी पुलिस में दर्ज करवाई. पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए दोनों के मोबाइल नंबरों को सर्विलांस पर लगाकर लोकेशन ट्रेस करना शुरू कर दिया.