मध्य प्रदेश: नरवर किले से 400 साल पुरानी ऐतिहासिक तोप चोरी, शिवपुरी का हैरान करने वाला मामला, जांच में जुटी पुलिस
Shivpuri News: मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले में स्थित ऐतिहासिक नरवर किले से सिंधिया राजवंश के समय की 400 साल पुरानी अष्टधातु की तोप चोरी हो गई है. अंतरराष्ट्रीय बाजार में करोड़ों की कीमत वाली इस तोप को 30 से अधिक हथियारबंद बदमाश सुरक्षाकर्मियों को जान से मारने की धमकी देकर लोडिंग गाड़ी में ले उड़े.
ADVERTISEMENT

शिवपुरी के नरवर किले से 5 करोड़ की ऐतिहासिक तोप चोरी
Narwar Fort Cannon Stolen: मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले में स्थित ऐतिहासिक धरोहरों की सुरक्षा व्यवस्था को धता बताते हुए बदमाशों ने एक बड़ी वारदात को अंजाम दिया है. यहां के प्रसिद्ध नरवर किले से सिंधिया राजवंश के समय की एक बेहद कीमती और ऐतिहासिक तोप चोरी हो गई है. बताया जा रहा है कि 15 और 16 जुलाई की दरमियानी रात हथियारबंद डकैतों का एक पूरा गिरोह किले में दाखिल हुआ और इस बेशकीमती धरोहर को गायब कर दिया.
