इंदौर में मिली कोटा से लापता हुई शिवपुरी की छात्रा, रची थी खुद के किडनैप की चौंकाने वाली कहानी

अपने ही अपहरण की साजिश रचने वाली शिवपुरी की छात्रा को पुलिस ने बरामद कर लिया है. छात्रा ने 2 दिन पहले ही अपने युवक मित्र के साथ कमरा किराए पर लिया था. क्राइम ब्रांच को मुखबिर से इसकी सूचना मिली थी.

ADVERTISEMENT

shivpuri_Girl_kidnapped_from_Kota
shivpuri_Girl_kidnapped_from_Kota
google news

Crime News: अपने ही अपहरण की झूठी साजिश रचने वाली शिवपुरी की छात्रा को पुलिस ने बरामद कर लिया है.शिवपुरी की छात्रा को इंदौर क्राइम ब्रांच ने बरामद किया है. छात्रा ने 2 दिन पहले ही अपने युवक मित्र के साथ कमरा किराए पर लिया था. क्राइम ब्रांच को मुखबिर से इसकी सूचना मिली थी. जिसके बाद क्राइम ब्रांच की टीम ने छात्रा और उसके मित्र हर्षित को खुड़ैल थाना क्षेत्र के गांव से पकड़ा है.