'अम्मा, शादी का कार्ड देना है...', दरवाजा खुलते ही पैर छुए और फिर सिर में मार दी गोली, शिवपुरी से आई रूह कंपाने वाली कहानी

Shivpuri murder case: मध्य प्रदेश के शिवपुरी में दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है. शादी का कार्ड देने के बहाने आए बदमाशों ने बुजुर्ग महिला की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी. 35 बीघा जमीन विवाद और पारिवारिक रंजिश का एंगल सामने आया है. जानें पूरी घटना, पुलिस जांच और चौंकाने वाले खुलासे.

ADVERTISEMENT

Shivpuri murder case
Shivpuri murder case(Representational Image)
google news

मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां रिश्तों के कत्ल की एक खौफनाक इबारत लिखी गई. यहां चंबल के शिवपुरी में शादी का कार्ड देने के बहाने आए बदमाशों ने दिनदहाड़े एक बुजुर्ग महिला की सिर में गोली मारकर हत्या कर दी. हमलावरों ने पहले महिला के पैर छुए और जैसे ही उन्होंने सिर उठाया, कनपट्टी पर बंदूक सटाकर ट्रिगर दबा दिया. विस्तार से जानिए इस रूह कंपा देने वाली वारदात की पूरी कहानी.